हिस्सेदारी मोर्चा के सात दल करेंगे भाजपा का समर्थन

 लखनऊ 27 अक्टूबर (वार्ता) हिस्सेदारी मोर्चा के सात घटक दलों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग एवं समर्थन का ऐलान किया।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हिस्सेदारी मोर्चा के संयोजक एवं भारतीय मानव समाज पार्टी के केवट रामधनी बिंद, शोषित समाज पार्टी के नेता बाबूलाल राजभर, मानव हित पार्टी के कृष्ण गोपाल कश्यप, भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के भीम सिंह, भारतीय समता समाज पार्टी के महेंद्र प्रताप ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल को विधानसभा चुनाव में सहयोग एवं समर्थन देने की घोषणा की।
इस मौके पर स्वतंत्रदेव सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि जनता समझदार है और उसे सब दिखाई दे रहा है। जो लोग पहले राम को गाली देते थे और बोलते थे कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है, वह आज राम मंदिर में जाकर मत्था टेक रहे है।
उन्होने कहा कि मतदाता अब समझदार हो गया है, वह चुनाव में जाति धर्म के लिये नहीं बल्कि विकास और सम्मान के नाम पर वोट देगा। विपक्षी दल कुछ भी कर लें मगर उनके कुछ होने वाला नहीं है। 2017 की जीत को भाजपा एक बार फिर दोहराने को तैयार है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और सपा की मऊ में आयोजित रैली को लेकर उन्होने कहा कि हर व्यक्ति स्वतंत्र है, वह जिससे चाहे गठबंधन कर सकता है। राजभर समाज सपा को कतई पसंद नहीं करता। वास्तव में
सपा ने हमेशा राजभर का शोषण किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास