प्रियंका ने महंगाई पर घेरा मोदी सरकार को

लखनऊ 24 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार को पर तंज कसते हुए कहा है कि सत्ता पक्ष की गलत नीतियों के कारण जनता की परेशानियों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।

श्रीमती वाड्रा ने रविवार को ट्विटर पर सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे जनता के कष्ट बढ़ाने में सरकार ने रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ मोदी जी की सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं।”

उन्होंने पेट्रोल की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान 23 रुपये से अधिक इजाफा होने का खुलासा करने वाली एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, “ सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी सरकार में, सरकारी संपत्तियां बिक रही मोदी सरकार में, पेट्रोल के रेट एक साल में सबसे ज्यादा बढ़े मोदी सरकार में।”

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी सहित अन्य विपक्षी दलों के नेता का मोदी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुये इसे प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से गुजरने वाली प्रतिज्ञा यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास