सपा की उप्र कार्यकारिणी घोषित
लखनऊ 19 अक्टूबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से आज 72 सदस्यीय उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।
राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत डाॅ फिदा हुसैन अंसारी, जयशंकर पाण्डेय तथा जगपाल दास गुर्जर को उपाध्यक्ष, राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष,राज नारायण बिंद को प्रमुख महासचिव तथा श्यामलाल पाल एवं पूर्व मंत्री तिलक चंद्र अहिरवार को महासचिव नामित किया गया है।समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में 24 सचिव, 40 सदस्य नामित किये गये है। कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें