संविधान बचाने के बहाने लखनऊ में एकजुटता दिखायेंगे समाजवादी

 गोरखपुर 16 अक्टूबर (वार्ता) विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और बुद्धिजीवी ‘संविधान बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 30 अक्टूबर को एक सम्मेलन का आयोजन करेंगे।

सम्मेलन की तैयारी के लिए आज गोरखपुर में गोरखपुर क्लब में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, प्रोफेसर, वकील, बुद्धिजीवी व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। अभियान के संयोजक वरिष्ठ समाजवादी नेता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में स्थिति यह हो गई है कि पूरे देश में सत्ताधारी पार्टी द्वारा लोगों में भ्रम फैलाकर के आपसी भाईचारा खत्म करने का काम किया जा रहा है और लगातार संविधान विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि तमाम ऐसे अध्यादेश लाए जा रहे हैं जिन पर संसद में कोई बहस नहीं किया जा रहा है इसका मूल कारण है कि वर्तमान में विपक्ष बहुत ही कमजोर है,इस कमजोर विपक्ष को मजबूत करने के लिए एकजुट होना होगा वरना देश से संविधान नाम की चीज समाप्त हो जाएगी।
प्रोफेसर चितरंजन मित्र ने कहा कि देश की स्थिति दयनीय होती जा रही है और सत्ता निरंकुश होती जा रही है। उसका मूल कारण मजबूत विपक्ष का ना होना है और विरोध को दबा दिया जाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सब को एकजुट होना होगा तभी संविधान और देश की रक्षा हो सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास