एक अरब कोविड टीके की उपलब्धि पर भारत बायोटेक ने जताया गर्व
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) कोविड टीका कोवैक्सिन बनाने वाली भारतीय कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि मात्र नौ महीने में एक अरब कोविड टीके लगाना भारत के लिए एक शानदार उपलब्धि है और इसमें योगदान करने के लिए कंपनी को गर्व है।
कंपनी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ कृष्णा इला ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक अरब कोविड टीके लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में योगदान करने के लिए कंपनी को गर्व है। यह सरकार, टीका निर्माताओं,स्वास्थ्य कर्मियों और टीका लेने वाले सभी भारतीय नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का प्रतिफल है। यह सही अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कहानी है।कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला ने भारत टीकाकरण अभियान में कोवैक्सिन को सफलतापूर्वक शामिल कराने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, चिकित्सा क्षेत्र का राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, वैज्ञानिक समुदाय, उद्याेग भागीदार, आपूर्तिकर्ताओं और कर्मचारियों तथा सभी संबंधित पक्षकारों का प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें