ब्राम्हणों को साथ लेकर यूपी में चुनाव लड़ेंगे: अठावले
लखनऊ 27 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में ब्राम्हण समाज को साथ लेकर चुनाव लडेगी।
परमार्थ ट्रस्ट व एकीकृत ब्राम्हण महासंघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुये अठावने ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में ब्राम्हण समाज को साथ लेकर चुनाव लडेगी । पार्टी चुनावो में ब्राम्हणों को समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए योजना तैयार कर रही है जिसमें बडी संख्या में ब्राम्हण उम्मीदवारों को पार्टी टिकट देगी । इसके लिए अपने अपने क्षेत्रों मे प्रभाव रखने वाले ब्राम्हण नेताओं से पार्टी के लोग लगातार चर्चा कर एकराय बना रहे है।कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि राज्य में ब्राम्हणों की संख्या कंही ज्यादा है बावजूद इसके अब तक उनके विकास , उन्नयन , रोजगार , न्याय के लिए कुछ भी नही हुआ । इस कारण अब ब्राम्हण अपने अस्तित्व की लडाई का शंखनांद ब्राम्हण सम्मेलन के माध्यम से कर रहे है।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण मिलन शुक्ला ने कहा कि पार्टी ब्राह्मणों को शिक्षा में आरक्षण दिखानी दिलाने के लिए संकल्प बद्ध है। पार्टी प्रदेश भर के ब्राम्हणों के लिए काम करेगी । पार्टी ने ब्राम्हण केवल एक वोटर नही है बल्कि एक इंसान है और उसे भी समाज के हर वर्ग की तरह सारी सुख सुविधाए मिलना चाहिए । कार्यक्रम के दौरान परमार्थ ट्रस्ट के चेयरमेन व सीनियर एडवोकेट ब्रदीप्रसाद पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये । उन्होने कहा कि समाजजन आरपीआई के समर्थन में ब्राम्हणों को एकजुट करने के लिए प्रदेश भर के जिले में ब्राम्हण सम्मेलन भी करेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें