यूपी में ढाई करोड़ को लग चुके है कोरोना के दोनो टीके

 लखनऊ 14 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 53 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिये दोनो टीके लग चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने गुरूवार को बताया कि प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 74 लाख 85 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 9 करोड़ 21 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 62 फीसदी से ज्यादा है।

उन्होने बताया कि दो करोड़ 53 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। 17 फीसदी से अधिक लोग पूरी तरह टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। प्रदेश के 41 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 13 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं।

पिछले 24 घंटे में हुई 01 लाख 71 हजार 729 सैम्पल की टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। कुल 14 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 16 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 135 रह गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 976 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होने बताया कि अमरोहा, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मीरजापुर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास