जौनपुर में सपा विधायक लकी यादव के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

 जौनपुर, 08 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी(सपा) के विधायक लकी यादव के खिलाफ अदालत ने चेक बाउंस मामले मे गिरफतारी वारंट जारी किया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जमीन खरीदने के लिए ओलंदगंज निवासी सादिक ने विधायक लकी यादव को 14 लाख 65 हजार रुपए दिए थे । बाद में सौदा रद्द होने पर सादिक को लकी यादव ने सादिक को 2019 में 14.65 लाख रुपए का एसबीआई का चेक दिया गया था। सादिक ने चेक बैंक में जमा किया लेकिन खाते में पैसा नहीं होने के कारण लकी यादव का दिया चेक बाउंस हो गया ।
इस मामले में सादिक खान ने लकी यादव को नोटिस भी भिजवाने बाद में 25 जून 2019 को लकी के खिलाफ अदालत में अपील की । अदालत ने लकी यादव को 6 अक्टूबर 2020 को तलब किया था । लकी ने जिला जज मदन पाल सिंह की अदालत में निगरानी दायर की। न्यायालय ने 24 फरवरी को निगरानी खारिज कर दी वहीं अदालत में हाजिर न होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम नीरज सिंह की अदालत ने ने लकी यादव का गैर जमानती वारंट जारी किया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास