योगी सरकार खाद संकट से किसानों को राहत दे : मायावती

लखनऊ, 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने राज्य की योगी सरकार से किसानों के सम्मुख उपजे खाद संकट से निजात दिलाने की मांग की है।

मायावती ने उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड सहित राज्य के अन्य इलाकों में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों का मुद्दा सोमवार को ट्विटर पर उठाते हुये सरकार से इस समस्या का अविलंब समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा, ' पूरे यूपी में और खासकर बुंदेलखंड क्षेत्र में सरकार किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जिससे पूरे दिन भर लाईन में लगे कई किसानों की मृत्यु हो गयी तथा काफी बीमार भी हो गये।"

मायावती ने मांग की, “इस अति दुःखद व चिन्तनीय गंभीर समस्या का सरकार तुरन्त समाधान करे। बीएसपी की यह मांग है।"

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में खाद वितरण की लाइन में काफ़ी अधिक समय तक खड़े रहने के कारण एक किसान की मौत हो गई थी। बुंदेलखंड सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में रासायनिक खाद की कथित कालाबाजारी के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास