योजनाओं के लाभार्थियों का नेटवर्क तैयार कर,विपक्ष को आईना दिखाएं: योगी

 गोरखपुर,08 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भारतीय जनता पाटी (भाजपा) आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का नेटवर्क तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विपक्ष को आईना दिखाएं।

श्री योगी गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन आज यहां भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की मंडलीय कार्यशाला का शुभारंभ किया।


योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाखों,करोड़ो परिवारों में खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि अगर उन परिवारों से संवाद कर उनकी बातचीत का तथ्यात्मक व सकारात्मक कंटेंट सोशल मीडिया पर डालेंगे तो सफेद झूठ बोलने वाला विपक्ष कहीं नहीं ठहरेगाए तथा मैदान छोड़कर भाग जाएगा तथा उसकी सारी मंशा धूल धूसरित हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम हुआ है। बहुत बड़ी आबादी को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। प्रदेश में दो करोड़ 61 लाख शौचालय बने हैं, जिसका फायदा 10 करोड़ लोगों को हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना से बने 40 लाख से अधिक आवासों से दो करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में 15 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन मिला। दो करोड़ 53 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला। इतना ही नहीं एक करोड़ 56 लाख परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन व एक करोड़ 38 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गया।

उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाले कन्या सुमंगला योजना से 10 लाख बालिकाएं आच्छादित हुईं। प्राथमिक विद्यालयों के एक करोड़ 81 लाख बच्चों को मुफ्त यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, बैग आदि प्रदान किया गया। अभ्युदय कोचिंग से 10 लाख से अधिक नौजवानों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी का मौका मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के तहत एक लाख 60 हजार गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि 10 लाख से अधिक को दिव्यांगजन पेंशन, 29 लाख से अधिक को निराश्रित महिला पेंशन व 60 लाख से अधिक को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल। साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली तो प्रदेश में हुए निवेश से एक करोड़ 61 लाख को रोजगार मिला। साथ ही 60 लाख लोगों को स्टार्टअप आदि योजनाओं के तहत बैंकों से जोड़कर सेवायोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर बहुत बड़ा नेटवर्क तैयार किया जा सकता है। उनसे बातकर सोशल मीडिया के लिए छोटे और प्रभावी कंटेंट बनाए जा सकते हैं। यदि हम ऐसा कर लें तो सोशल मीडिया पर कोई भी हमारा मुकाबला नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में दोतरफा संवाद होता है। यदि आप इस पर सक्रिय हैं तो तत्काल जवाब दे सकते हैं। नहीं तो आपके खिलाफ ट्रेंड होने का खतरा बना रहेगा। सोशल मीडिया पर प्रभावशाली उपस्थिति को नजरअंदाज किया गया तो नकारात्मक खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने बताया कि फेसबुकए ट्विटरए इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बीजेपी के अपने एकाउंट हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीए केंद्र व राज्य सरकार की भी वहां प्रभावी उपस्थिति है। इनसे जुड़कर और अधिकाधिक लोगों जो जोड़कर थोड़ा भी लाइकए शेयर करेंए सकारात्मक व छोटे कंटेंट लिखें।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म को कैसे विपक्ष को जवाब देने का हथियार बनाएंए इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई कुशीनगर जिले के विकास को लेकर सवाल उठाता है तो कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फोटो पोस्ट लिखें कि इसे देखो और सफेद झूठ मत बोलो। अगर कोई देवरिया के विकास पर सवाल पूछे तो उसे ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की फोटो भेजकर पूछो कि यह क्या है। उन्हें बताओ कि हम तो सोचते थे कि उल्लू को ही दिन में नहीं दिखाई देता है। इतना कमेंट पर्याप्त है।
श्री योगी ने कहा कि सांगठनिक गतिविधियों के विस्तार और कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग इसे लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि नब्बे के दशक के अंत में मैं जब सार्वजनिक जीवन में आया तब प्रिंट मीडिया का बोलबाला था। उसकी अहमियत आज भी कम नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि 20-22 साल पहले विजुअल मीडिया आया और अब एक दशक से सोशल मीडिया के अलग अलग वर्जन देखने को मिल रहे हैं। बदलते समय में पहले हम समाचार के पास जाते थे, आज समाचार हमारे पास आता है। अगर आप एक्टिव हैं तो देश, दुनिया और गांव तक की एक एक खबर की जानकारी स्मार्ट फोन के जरिये आपकी जेब में होती है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग उनके द्वारा किया जाता है जिनकी ग्राउंड जीरो पर मौजूदगी जीरो है। कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से समझाते हुए उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक और विश्व के सबसे बड़े संगठन बीजेपी से जुड़े होने के नाते आपकी जिम्मेदारी है कि आप अच्छे कार्यों पर घेरने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें।
कार्यशाला के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं विकास के पैमाने पर योगी आदित्यनाथ का साढ़े चार साल का कार्यकाल पूर्व की सरकारों के चालीस साल पर भारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था आज नजीर है जबकि सपा सरकार में सरेआम गुंडागर्दीए अराजकता आम बात थी। सपा के लोगों का नारा ही थाए जो जमीन सरकारी हैए वह जमीन हमारी है पर आज ऐसा सोचने की भी हिम्मत कोई नहीं कर सकता।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास