भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस का उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के साथ गठबंधन

 नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (वार्ता) भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने देश में लघु वित्त बैंक उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के साथ अपने बैंकऐश्योरेंस गठबंधन की घोषणा की है।

भारती एक्सा ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक अपनी शाखाओं के अखिल-भारतीय नेटवर्क के माध्यम से भारती एक्सा लाइफ के जीवन बीमा उत्पादों का वितरण करेगा। इसके माध्यम से भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की सुरक्षा, स्वास्थ्य, बचत और निवेश योजनाओं सहित जीवन बीमा की व्यापक योजनायें बैंक के 30 लाख से अधिक ग्राहकों को क्रय के लिए देश में 19 राज्यों और 2 संघ-शासित क्षेत्रों के 202 जिलों में फ़ैली इसकी 600 से अधिक शाखाओं में उपलब्ध होंगी।
बैंक के ग्राहकों को भारती एक्सा लाइफ के दीर्घकालिक बचत उत्पादों की विविध श्रेणियों का लाभ प्राप्त होगा। इससे उन्हें अपने प्रियजनों के भविष्य की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ-साथ उन्हें अपने बच्चों की कॉलेज की शिक्षा, धन संचय, रिटायरमेंट नियोजन एवं अन्य प्रमुख वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग राजा ने कहा “उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक डोमेस्टिक बैंकिंग उद्योग में एक बढ़ता हुआ नाम है और हमें इस बैंक के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। इस बैंकऐश्योरेंस साझेदारी से हमारा वितरण और भी मजबूत होगा तथा बैंक के व्यापक नेटवर्क के सहारे विकास के अवसर खुलेंगे। इस गठबंधन से हमें टियर-II और टियर-III शहरों तक बीमा समाधानों के साथ पहुँचने और इस प्रकार देश में बीमा का अनुपात बढ़ाने में मदद मिलेगी। उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के साथ हमारे गठबंधन से बैंक के ग्राहकों को हमारे व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो से सुरक्षा और समग्रतापूर्ण वित्तीय नियोजन समाधान की ताकत मिलेगी।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास