रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को मारी गोली

 देवरिया,18 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को गोली मार दी। घायल युवक को डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कैलाशपुरी निवासी शैलेंद्र मद्धेशिया का बेटा शुभम मद्धेशिया (22) रविवार की रात मे अपने बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान एसएसबीएल इंटर कालेज के पास बुलेट सवार दो बदमाशों ने शुभम को गोली मार दी। घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उसकी नाजुक स्थित को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिये जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
शहर कोतवाल नवीन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास