विधान परिषद के चार सदस्यों ने शपथ ली
लखनऊ 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चार नव निर्वाचित सदस्यों ने बुधवार को पद की शपथ ली।
विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने सभापति कार्यालय में नये सदस्यों के रूप में जितिन प्रसाद, डा संजय निषाद, चौधरी वीरेन्द्र सिंह और रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजान को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।मौर्य ने ट्वीट कर शपथ लेने वाले चारों सदस्यों को बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि प्रसाद को हाल ही में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में प्रसाद को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें