खट्टर और अजय मिश्र के बयान हिंसा को बढ़ाने वाले: मायावती

लखनऊ 04 अक्टूबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मोहनलाल खट्टर और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के किसानों को लेकर दिये गये भड़काऊ बयान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनविरोधी और तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर करते हैं जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिये।

सुश्री मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा “ हरियाणा के सीएम श्री खट्टर द्वारा आन्दोलित किसानों के प्रति लाठियों-डण्डों से जैसे को तैसा जवाब देकर जेल जाने व नेता बन जाने का भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए गए भड़काऊ निर्देश का वीडियो वायरल, जिस हिंसा बढ़ाने वाले सीएम के इस बयान की जितनी भी निन्दा व भर्त्सना की जाए वह कम।”

उन्होने कहा “ केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा यूपी के लखीमपुर खीरी ज़िले में किसानों को दो मिनट में देख लेने की धमकी के बाद वहाँ कल हुई व्यापक हिंसा में 8 लोगों की मौत व इसी बीच हरियाणा के सीएम का ऐसा घिनौना बयान भाजपा सरकार की घोर जनविरोधी व तानाशाही प्रवृति को साबित करता है।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास