ओबे कैब्स ने नवाब नगरी में शुरू की सेवा
लखनऊ 09 अक्टूबर (वार्ता) देश की सबसे किफायती कैब सेवाओं में से एक ओबे कैब्स ने लखनऊ शहर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।
शनिवार को खरगापुर गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर में ओबे कैब्स की सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कम्पनी के सीईओ संजय कुमार, चीफ फाइनेंस ऑफिसर विकास गुप्ता समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि ओबे कैब्स की सेवाओं में ग्राहकों को किराये में अन्य ब्राण्ड की तुलना हमेशा कम किराया देना होगा जिससे ग्राहकों को काफी लाभ होगा।ओबे कैब्स ने कोलकाता, गुवाहाटी, जोरहाट, बुलंदशहर, बिलासपुर, कोरबा और धुबरी शहर में अपनी जड़ें जमा ली हैं, और नवंबर में गुजरात के पांच शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, सूरत और वडोदरा में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि ओबे कैब्स ने स्टार्ट-अप इंडिया योजना के तहत देश की दूसरी सबसे बड़ी टैक्सी एग्रीगेटर कंपनी के रूप में अपना स्थान प्राप्त कर लिया है। ओबे कैब्स के पास पूरे देश के 8 शहरों में लोगों की सेवा करने वाली 35000 कैब्स हैं।
उन्होंने कहा, “कई ड्राइवरों को अन्य कंपनियों द्वारा अधिक कमीशन लेने के कारण चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनमें से कोई भी उनकी समस्या को हल करने के लिए तैयार नहीं है। दूसरी ओर, अन्य कैप कंपनी अपने ग्राहकों से अजीबोगरीब रकम वसूलती हैं। इसलिए मैंने एक ऐसी कंपनी बनाने का फैसला किया जिसमें सबसे सस्ता किराया और सबसे कम कमीशन हो ताकि किसी को परेशानी न हो। ”
बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए, ओबे कैब्स निश्चित रूप से विभिन्न शहरों में सबसे अधिक मांग वाली कैब सेवा के रूप में उभर रही है। 2022 तक, उनका लक्ष्य पूरे देश को अपनी सेवाएं प्रदान करना है और 2022 के अप्रैल महीने से बांग्लादेश के ढाका शहर से एक हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू करना है। इसके लिए, वे शुरुआत में छह हेलीकॉप्टर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें