जेईई परीक्षा परिणाम घोषित
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) 'ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस' (जेईई) परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए।
परीक्षा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली जोन के मृदुल अग्रवाल ने टॉप किया है जबकि लड़कियों में दिल्ली जोन की काव्य चोपड़ा ने सबसे ज़्यादा अंक लेकर बाजी मारी है।जेईई एडवांस 2021 का आयोजन संस्थान, आईआईटी खड़गपुर है जिसने परिणाम के साथ ही ' फाइनल आंसर-की' भी जारी कर दी है।
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
आईआईटी खड़गपुर ने तीन अक्टूबर को जेईई एडवांस 2021 परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को आंसर-की जारी की गई और छात्रों को आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया। छात्रों को 11 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। इस दौरान अगर किसी प्रतिभागी को लगता है कि उनके उत्तर की जांच सही नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति उठा सकते थे।
इस परीक्षा में कुल एक लाख 41 हज़ार 699 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 41 हज़ार 862 ने परीक्षा पास की जिनमें छ हज़ार 452 छात्राएं हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें