पंखे में फंदा लगा कर विवाहिता ने दी जान

खजनी(पवन गुप्ता)थाना क्षेत्र ग्राम सभा गोरसैरा मे विवाहिता का फांसी लगाने का मामला सामने आया । मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य मय फोर्स के साथ पहुंचे । लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में लग गए । 
  मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा गोरसैरा मे निधि सिंह नामक विवाहिता पंखे में फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली ,सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय कुमार मौर्य मय फोर्स के साथ पहुंचे ,मौके पर पंखे में लटकती लाश को उतरवा कर लाश सील कर पोस्टमेंटम को भेज दिए । बताया गया निधि सिंह का विवाह इसी वर्ष मई माह में गोरसैरा निवासी राहुल सिंह से हुआ था । अभी हाथ की लाली नही गयी ,अर्थी के सजाने की तैयारी हो गयी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास