मर्सिडीज की लग्जरी एस-क्लास निर्माण अब चाकन में

 नयी दिल्ली 07 अक्टूबर (वार्ता) देश की सबसे बड़ी लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने अपनी एस-क्लास कार का निर्माण पुणे के चाकन संयंत्र में शुरू कर दिया है।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि एस-क्लास लग्जरी कार निर्माण पुणे के चाकन स्थित स्टेट ऑफ द आर्ट संयंत्र में शुरू कर दिया गया है। नई एस-क्लास में अब ड्राइविंग सहायता पैकेज 5.0 भी दिया गया है। इसकी डिजिटल लाइट सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों और आसपास की स्थितियों के लिए बेहतर रूप से समायोजित है।
यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए एस-क्लास में रियर स्क्रीन एंटरटेनमेंट सिस्टम है, जो मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इसके मिनी एचडीएमआई पोर्ट के माध्यम से आरएसईएस पर बर्मेस्टर 3डी सराउंड साउंड सिस्टम के साथ नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी को रन करने की सुविधा दी गई है। यह कार 19-इंच मल्टी-ट्विन-स्पोक लाइट-अलॉय व्हील्स एरोडायनामिकली ऑप्टिमाइज्ड, हाई-शीन फिनिश के साथ उपलब्ध है।
कंपनी ने बताया कि एस-क्लास कार के एस350 डी वेरियेंट की एक्सशोरूम कीमत 1.57 करोड़ रुपये और एस450 4मैटिक वेरियेंट की कीमत 1.62 करोड़ रुपये है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास