ट्रेन की चपेट में आने से गल्ला करोबारी की मृत्यु
गोरखपुर,10 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा क्षेत्र में रविवार को सरदारनगर रेलवे स्टेश्न के निकट ट्रेन की चपेट में आने से गल्ला कोरोबारी की मृत्यु हो गयी।
राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि सरदारनगर स्टेशन पर गल्ले पर रैक लगी थी । उसी बीच मुंडेरा बाजार के सात नम्बर वार्ड निवासी प्रतिष्ठित गल्ला कारोबारी 50 वर्षीय जितेंद्र जायसवाल कार खड़ी करके । लाइन पार कर शौच के लिए जा रहे थे,तभी ट्रेन की चपेट में आ गये और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें