देवरिया में जन सेवा केन्द्र संचालक का शव मिला

 देवरिया,14 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र में सहज जन सेवा केन्द्र चलाने वाले एक युवक का शव गुरुवार की सुबह धान के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि क्षेत्र के ग्राम तरकुलहा निवासी धर्मवीर यादव(28)भलुअनी कस्बे के सहज जन सेवा केन्द्र चलाता था। वह तीन दिनों से घर लापता था और आज उसका शव क्षेत्र में गड़ेर चौराहे के पास धान के खेत में मिला। शव पर जाहिरा तौर कोई जख्म के निशान नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होने बताया कि मृतक युवक के खिलाफ गांव की एक महिला ने थाने में शिकायत की थी कि धर्मवीर यादव ने अपने संचालित सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से उसके खाते से 3 लाख 30 हजार रूपये कूट रचना करके निकाल लिया था जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी। पुलिस के अनुसार महिला के शिकायत के बाद आरोपी धर्मवीर यादव पुलिस से छिपता फिर रहा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास