भाजपा राज में भुखमरी बढ़ी : शिवपाल

 

लखनऊ, 24 अक्टूबर, (वार्ता) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा राज की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में गरीबी और भुखमरी बढ़ी है ।

प्रसपा में भारतीय जन सेवा पार्टी के विलय की घोषणा करते हुए शिवपाल ने रविवार को कहा कि वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत 104वें स्थान पर आ गया है जबकि पिछले साल 94वें पायदान पर था । पाकिस्तान, लंका, नेपाल तक की स्थिति हिंदुस्तान से बेहतर है । भाजपा बुनियादी सवालों से देश को भटकाने का काम बड़ी चालाकी से करती है । भुखमरी व कुपोषण के मोर्चे पर भाजपा सरकार पूर्णतया विफल रही है ।

दो चरणों की परिवर्तन यात्रा से संतुष्ट शिवपाल ने कहा कि कृष्ण जितने मीरा व सूर के हैं उतने ही रहीम व रसखान के हैं । भारतीय संस्कृति विभाजन व नफरत के खिलाफ रही है । साम्प्रदायिकता से लड़ना हमारा लोक कर्तव्य है । राम व कृष्ण के नाम पर साम्प्रदायिकता फैलाना ठीक नहीं , विभाजन की संकुचित राजनीति के परिणाम खतरनाक होते हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास