निवेश का छोटे शहरों के निवेशकों पर जोर

 नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (वार्ता) शेयर बाजर और म्युचुअल फंड के प्रति छोटे शहरों के निवेशकों के बढ़ते रूझान को ध्यान में रखते हुये डिजिटल फर्स्ट प्लेटफॉर्म निवेश ने म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए टियर- दो और टियर- तीन शहरों पर अपना ध्यान केन्द्रित करना शुरू किया है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इन क्षेत्रों से निवेश 100 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हर भारतीय के लिए फाइनेंशियल फिटनेस सुनिश्चित करने के विजन के साथ कंपनी म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, एनसीडी, फिक्स डिपॉजिट्स, एनपीएस इत्यादि जैसे निवेश उत्पादों की रेंज तक पहुंच के साथ उस सेग्मेंट को सशक्त बना रही है, जहां तक यह सेवाएं नहीं पहुंची है।
प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों के वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उन्हें सही उत्पादों में निवेश के साथ सही एसेट में आवंटन करने में मदद करता है। कंपनी डिजिटल और पर्सनलाइज्ड ह्यूमन टच के संयोजन के मॉडल पर काम करती है, जो अपने ग्राहकों को दुनिया में सबसे अच्छे नतीजे हासिल करने में मदद करती है। इसके लिए इसने पूरे भारत में 200 से अधिक स्थानों पर व्यक्तिगत वितरकों के साथ करार किया है, जो अपने ग्राहकों को ऑनबोर्ड और सर्विसेस देने के प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं।
200 से अधिक शहरों में उपस्थिति के साथ निवेश ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, असम, उड़ीसा और झारखंड जैसे राज्यों में देश के विभिन्न हिस्सों में डिजिटल रूप से अपने फुटप्रिंट का विस्तार किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास