पूर्वांचल में भाजपा का सफाया करेगा सुभासपा-सपा गठबंधन: अखिलेश

 

आजमगढ़ 27 अक्टूबर (वार्ता) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से गठबंधन के ऐलान के बाद आजमगढ़ पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभासपा के गठबंधन ने पूर्वांचल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दरवाजा बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन आने वाले विधानसभा चुनाव के जरिये उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया कर देगा और प्रदेश में समाजवादी पार्टी और सहयोगी दलों की सरकार बनएगा।

अखिलेश ने बुधवार को पुलिस लाइन के मैदान में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। योगी सरकार ने किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए किसानों को ही कुचलना शुरू कर दिया। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, नौजवान परेशान है बेरोजगार परेशान है महंगाई चरम पर है, ऐसे में जनता इस सरकार से ऊब चुकी है।

उन्होने कहा कि पिछड़ों शोषित दलित वंचित अल्पसंख्यक सभी का शोषण उत्तर प्रदेश की सरकार कर रही है। आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के इन्हीं करतूतों के चलते सफाया हो जाएगा और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और सहयोगी दलों की सरकार बनेगी।

गौरतलब है कि सपा सुप्रीमो आज रात्रि आजमगढ़ में प्रवास करेंगे और कल कुछ मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण भी करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास