कानपुर के करोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी थानेदार व चौकी प्रभारी गिरफ्तार

 लखनऊ,10 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में स्थित एक होटल में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता चर्चित हत्याकाण्ड मामले में पुलिस ने आरोपी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलस ने फरार आरोपी थाना प्रभारी जे एन सिंह और चौकी प्रभारी अक्षय कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच एसआईटी को साैंपी गई थी।
गौरतलब है कि कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में अपने तीन दोस्तों के साथ ठहरे हुए थे। 27 सितम्बर की रात चेकिंग के नाम पर पुलिस की टीम होटल पहुंची और श्री गुप्ता की पटाई की जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में श्री गुप्ता की पत्नी की तहरीर पर छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने आरोपियों को निलंबत कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया था। फरार हत्यारोपियों में थाना प्रभारी निरीक्षक जगत नारायण सिंह,एस आई अक्षय कुमार मिश्रा,उप निरीक्षक विजय यादव ,उपनिरीक्षक राहुल दुबे मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव और आरक्षी प्रशांत कुमार शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास