हत्यारोप में फरार नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ 25 -25 हजार का ईनाम घोषित

 जौनपुर , 24 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में कृष्ण कुमार उर्फ पुजारी यादव की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) ने फरार चल रहे नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ 25 - 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बक्सा थाना क्षेत्र मिर्जापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पुजारी यादव की 11 फरवरी 2021 को पुलिस पिटाई के कारण जिला अस्पताल में मौत हो गई थी । इस सिलसिले में बक्शा के तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह , एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह सहित नौ पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हिरासत में मौत का मुकदमा दर्ज किया गया था ।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने इस मामले की विवेचना सीबीआई को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था । इस समय मामले की विवेचना सीबीआई कर रही है । मामले में वांछित नौ पुलिसकर्मी इस समय फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने सार्वजनिक नोटिस के द्वारा 25 -25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास