सपा,बसपा और कांग्रेस ने परिवार को दिया सत्ता का लाभ: भाजपा

 देवरिया,07 नवम्बर(वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के क्षेत्रीय महामंत्री तथा पार्टी के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस के लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है।इसके अलावा किसी के लिए कुछ नहीं किया है।

श्री गुप्ता यहां पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है। भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया है कि जो सरकार बनती है वो परिवार के लिए नहीं होती है, सरकारें सूबे के सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक भारत,श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में 2014 में नई चेतना आई थी। भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। अब पार्टी ने लक्ष्य डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का रखा है।

भाजपा नेता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि पार्टी के सदस्यता अभियान और मतदाता पुनिरीक्षण अभियान में मोर्चो,प्रकोष्ठों और विभागों के भी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटेंगे और इन अभियानों की सफलता के लिये पूरी ताकत लगाएंगे।हर बूथ पर कम से कम 50 नये भाजपा के सदस्य बनाने है तथा इतने ही नये मतदाता।किसी भी राजनैतिक दल के लिये उसके सदस्य और मतदाता दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण होते हैंं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास