संविधान दिवस पर कांग्रेस शुरु करेगी सदस्यता महाअभियान

 

लखनऊ, 26 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने हर साल 26 नवंबर को मनाये जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का सदस्यता महाअभियान शुरु करने का फैसला किया है।

शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी यहां स्थित पार्टी कार्यालय से इस अभियान का आगाजकरेगी। कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोपहर ढाई बजे प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे ।

इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना, पूर्व सांसद पी.एल पूनिया और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहेंग।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास