अमेजन का ग्रोसरी स्‍टोर फ्रेश एंड पैंट्री बना ‘अमेजन फ्रेश’

 नयी दिल्ली 13 नवंबर (वार्ता) ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन ने अपने ग्रोसरी स्‍टोर फ्रेश एंड पैंट्री का एकीकरण अमेजन फ्रेश नाम के सिंगल यूनीफाइड स्‍टोर के साथ एकीकरण करने की आज घोषणा की।

कंपनी के सिद्धार्थ नाम्‍बियार ने कहा, “इस एकीकरण का मुख्य उद्देशय उपभोक्‍ताओं को बेहतर ऑनलाइन खरीददारी का अनुभव उपलब्‍ध कराने पर केंद्रित हैं। इस लॉन्‍च ने हमें हमारे डेडीकेटेड अमेजन फ्रेश एप-इन-एप अनुभव के माध्‍यम से ग्रोसरी के लिए खरीददारी अनुभव को आसान बनाने में सक्षम बनाया है। बचत की पेशकश के अलावा अमेजन फ्रेश किराने की ऑनलाइन खरीददारी के लिए बाधाओं को भी कम करेगा।”
उन्हाेंने कहा कि देश में 300 से ज्‍यादा शहरों में उपलब्‍ध नया स्‍टोर एक सिंगल ऑनलाइन डेस्‍टीनेशन के रूप में उपभोक्‍ताओं को बेजोड़ बचत, उत्‍पादों का विस्‍तृत चयन, और तेज एवं सुविधाजनक डिलीवरी विकल्‍प की निरंतर पेशकश करना जारी रखेगा।
अमेजन फ्रेश शीर्ष 14 शहरों (बेंगलुरु, दिल्‍ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, अहमदाबाद, मैसूर, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्‍नई, पुणे और कोलकाता) में फल और सब्जियां, फ्रोजन और चिल्‍ड प्रोडक्‍ट्स जैसे डेयरी और मीट, ड्राई ग्रोसरी आइटम, ब्‍यूटी, बेबी, पर्सनल केयर, और पेट प्रोडक्‍ट्स के चयन की पेशकश करेगा। इन शहरों में उपभोक्‍ता सुबह 6 बजे से मध्‍यरात्रि तक दो-घंटे के डिलीवरी स्‍लॉट का भी सुविधा पा सकेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास