भारत आने से पहले विदेशियों को कराना होगा आरटी-पीसीआर

 नयी दिल्ली 11 नवंबर (वार्ता ) भारत यात्रा पर आने से पहले सभी विदेशियों को आरटी- पीसीआर कराना होगा और कम से कम आठ दिन तक स्वयं की चिकित्सा निगरानी करनी होगी।


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां जारी एक परिपत्र में कहा कि भारत आने से पहले सभी विदेशी यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी आरटी -पीसीआर नकारात्मक (निगेटिव) रिपोर्ट डाउनलोड करनी होगी। यह रिपोर्ट भारत पहुंचने के 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए। इसके अलावा घोषणा पत्र भी इस पोर्टल पर डाउनलोड करना होगा जिसमें स्वयं को कोविड मुक्त घोषित करना होगा। भारत पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा हालांकि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य नहीं होगी।

परिपत्र में कहा गया है कि दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 का प्रकोप फिर बढ़ रहा है ऐसे जोखिम वाले राष्ट्रों से आने वाले विदेशियों को विशेष मानकों का पालन करना होगा। ऐसे राष्ट्रों की सूची यह एयर सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध होगी और इसकी समय-समय पर समीक्षा होगी। जिन देशों के साथ भारत ने कोविड टीका और टीकाकरण प्रमाण पत्र पारस्परिकता को आधार पर मान्यता देने का समझौता किया है, उन देशों के नागरिकों को क्वारंटीन की आवश्यकता नहीं होगी। नये दिशा निर्देश आज रात मध्य रात्रि के बाद से लागू हो जाएंगे।

परिपत्र के अनुसार यदि इन देशों के नागरिकों ने एक ही टीका लिया है, तो उन्हें आठ दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। इसके अलावा अन्य देश से आने वाले यात्रियों को 14 दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा।

भारत में 96 देशों के साथ भारतीय कोविड टीके तथा टीकाकरण के प्रमाण पत्र को पारस्परिकता के आधार पर मान्यता देने का समझौता किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास