गोरखपुर में भाजपा का बूथ सम्मेलन शुरु, नड्डा देंगे पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन के सूत्र

गोरखपुर, 22 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सोमवार को पार्टी के बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये गोरखपुर पहुंच गये।

वह पूर्वांचल क्षेत्र में भाजपा के चुनावी प्रबंधन की रणनीति तय करने के लिये आयोजित बूथ सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव संबधी दायित्व से अवगत करायेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अघ्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित के अलावा केन्द्र और राज्य सरकार के तमाम मंत्री मौजूद थे।

बैठक में 27 हजार से अधिक बूथ अध्यक्षों, 500 से अधिक मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्षों, 62 विधानसभा प्रभारियों, 12 जिला अध्यक्षों और इतने ही जिला प्रभारियों के साथ होने वाली बैठक में सभी पदाधिकारियों को चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी। उल्लेखनीय है कि नड्डा को भाजपा नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये पूर्वांचल क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास