हेलीकाप्टर से रामकथा पार्क पधारेंगे राम जानकी

 अयोध्या 02 नवम्बर (वार्ता) देश दुनिया में रामभक्तों के लिये श्रद्धा और कौतूहल का केन्द्र बनी अयोध्या के रामकथा पार्क में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का आगमन हेलीकाप्टर से होगा।

मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल,जिलाधिकारी नितीश कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को दीपोत्सव की जानकारी देते हुये बताया कि अयोध्या की दीपावली पर सभी की नजर है एवं विदेशों में भी देखी जायेगी। मुख्य कार्यक्रम तीन नवम्बर को 10 बजे साकेत महाविद्यालय से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा झांकियों को हनुमानगढ़ी, तुलसी उद्यान होते हुये रामकथा पार्क पर दो बजे समापन किया जायेगा उसके साथ शोभायात्रा भी मुख्य मार्गो से कलाकारों के साथ चलेगी। दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य विशिष्ट व्यक्तिि रामकथा पार्क में आयेंगे जिसके बाद हेलीकाप्टर से राम सीता लक्ष्मण के प्रारूप का आगमन, भरत मिलाप, राज्याभिषेक लगभग तीन बजकर 10 मिनट पर होगा।
रामजानकी पूजन, आरती तथा अनेक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद योगी नयाघाट पर सरयू आरती के लिए पांच बजकर 25 मिनट पर आयेंगे जबकि रामपैड़ी पर पांच बजकर 50 मिनट पर नौ लाख दीपों का एक साथ प्रज्जवलन किया जायेगा। इसके अलावा तीन लाख दीपों का नगर के अन्य स्थानों पर प्रज्जवलन, साढे छह बजे होलोग्राफी शो, प्रोजेक्शन मैपिंग, रामायण पर आधारित लेजर शो होगा।
शहर के मुख्य स्थानों,सभी प्रमुख चौराहों पर एलईडी वाहन की एवं डिस्प्ले बोर्ड की सजीव प्रसारण के लिये दिखाने की व्यवस्था है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास