विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नड्डा ने बुलाई प्रदेश भाजपा की बैठक

 लखनऊ, 22 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये सोमवार को देर शाम लखनऊ पहुंच गये।

यहां स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पार्टी की कोर कमेटियों की बैठक आहूत की है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद शामिल हुये।


नड्डा लखनऊ में आज रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार को कानपुर जायेंगे। कानपुर में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। नड्डा ने इससे पहले सोमवार को गोरखपुर में पूर्वांचल के 27 हजार से अधिक बूथ प्रभारियों की बैठक में हिस्सा लेकर चुनाव में सफलता के सूत्र दिये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास