शिवपाल के सम्मान मे नहीं रखी जायेगी कमी : अखिलेश
इटावा, 03 नवम्बर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को दीपावली का बड़ा तोहफा देते हुए ऐलान किया है कि चाचा का पहले की माफिक ज्यादा से ज्यादा सम्मान कर उनके दल से गठबंधन किया जायेगा।
अपने पैतृक गांव सैफई के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस मे पार्टी जनो से दीपवाली के मौके पर मिलकर बधाई देने के बाद पत्रकारो से बातचीत में अखिलेश ने कहा “ नेता जी का जन्मदिन तो बाद में आएगा हम तो आज ही बोल दे रहे चाचा का पूरा सम्मान किया जाएगा।”चुनावी गठबंधन के एक सवाल पर अखिलेश ने कहा “ समाजवादी पार्टी (सपा) ने लगातार प्रयास किए। क्षेत्रीय दल और छोटे दल साथ लिए जाएं । उसमें कई दल समाजवादी पार्टी के साथ आए हैं। ओमप्रकाश राजभर ने एक ऐतिहासिक बड़ा कार्यक्रम किया है । समाजवादी पार्टी कोशिश है जितने भी दल है उनको जोड़ा जाए और सौभाग्य से चाचा का भी एक दल है । उस दल को भी साथ लेने का काम करेंगे । पूरा सम्मान होगा । उनका ज्यादा से ज्यादा सम्मान करने का काम हम समाजवादी लोग करेंगे,यह मेरा भरोसा है। ”
सपा अध्यक्ष ने कहा “ अभी हम छोटे दलों से जिस प्रकार से गठबंधन कर रहे हैं। उसी तरह से उनको साथ लेकर गठबंधन करेंगे। ” उन्होने कहा हम दिवाली मना रहे हैं वहीं एक विचार करना पड़ेगा आज भी गरीब गरीबी के कारण भरपेट खाना नहीं खा पा रहा जिस उत्साह और खुशी के साथ त्यौहार मनाना चाह रहा है लेकिन वह मंहगाई के कारण त्यौहार नहीं मना पा रहा है। किसान संकट में जी रहा है। भारत का किसान संकट में जाए तो हमारी अर्थव्यवस्था कहां होगी । आज उत्तर प्रदेश में खाद किसानों को नहीं मिल पा रही है । कई किसान लाइन में लगकर जान दे चुके हैं । कुछ किसानों ने तो फांसी लगा ली है। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है जिस तरह से महंगाई बढ़ी है । जनता दुखी है आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने वाला है।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विकास चाहती है सरकार की जिम्मेदारी बनती है,सरकार वह काम करें जो खुशहाली आए यह इटावा जिला वही है जहां ऐतिहासिक काम समाजवादी सरकार में किए गए थे। आज खेत में धान खड़ा है धान की कीमत कहां मिलेगी । यह सरकार नहीं बता पाई । किसान को मजबूरन धान बेचना पड़ रहा है। बिजली महंगी हो गई खाद नही है । कीटनाशक दवाइयां महंगी सब्जियां महंगी हर चीज महंगी हो गई। आखिरकार सरकार कर क्या रही है। उन्होने कहा कि इसी तरह से कोरोना कॉल में मजदूर और व्यापार खत्म हुआ है। उसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हो। इसके बाद भी इतने दिनों में सही तरह से व्यापार आगे नही बढ़ रहा है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें