मायावती ने की बसपा की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

 

लखनऊ 18 नवंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।

मायावती ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुये बताया, “बसपा द्वारा खासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर युद्ध स्तर पर चलाई जा रही कैडर बैठकों और पोलिंग बूथों आदि पर पार्टी की तैयारी के सम्बंध में पश्चिमी यूपी के 4 मण्डलों की आज मेरे द्वारा गहन समीक्षा की गई तथा कमियों को जल्दी दूर करने हेतु भी निर्देशित किया गया।”

इसके अलावा बसपा प्रमुख ने मतदाता सूचियों की पुनरीक्षण के मद्देनजर बसपा से युवाओं को जोड़ने के लिये संभावित मतदाताओं के बीच बसपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “साथ ही, चुनाव आयोग द्वारा उप्र में चलाए जा रहे वोटर लिस्ट की तैयारी तथा जिनके वोट नहीं बने हैं उस पर भी समीक्षा की गई तथा इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरतने आदि के लिये भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।”

बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों के आवेदन पत्र मंगाये हैं। इनकी मंडलवार समीक्षा स्वयं मायावती करेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास