उम्मीद सोशल फाऊंडेशन ने स्पर्श इण्टर कालेज के छात्रावास में बाल दिवस मनाया

गोरखपुर, (अभय कुमार जायसवाल)उम्मीद सोशल फाऊंडेशन द्वारा रविवार को बाल दिवस के अवसर पर लाल डिग्गी स्थित स्पर्श इण्टर कालेज के छात्रावास में बाल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देकर संस्था के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच खाद्य एवं शिक्षण समाग्री का वितरण किया। संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ - साथ राष्ट्र सेवा लिए प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम के संचालक राहुल रजत ने बताया कि हमारी संस्था 2018 से कार्य कर रही है और आज "बाल दिवस व शिक्षा जागरूकता अभियान" गोरखपुर सहित महाराजगंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जायेगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो० हरिकेश तिवारी, वैभव अग्रहरि, रूपेश मौर्या, अभिषेक, मोनिका, आलोक आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास