मोबाइल ईयरफोन बना युवक की मौत का कारक

 बरेली 05 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बरेली में मोबाइल ईयरफोन ने एक युवक को जान ले ली। घटना बरेली शहर के कुदेशिया रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। बताते हैं कि युवक के ईयरफोन लगा हुआ था, इस कारण वह ट्रेन की सीटी न सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। दिवाली के दिन ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना बरेली शहर के थाना किला क्षेत्र में फोटोग्राफी का काम करने वाले बीडीए कॉलोनी मठ लक्ष्मीपुर निवासी संजू नाथ महंत का बेटा 21 वर्षीय आकर्षित नाथ घर से दीवाली का सामान सामान लेने के लिए कोहाड़ापीर बाजार जा रहा था। कुदेशिया रेलवे फाटक पर ईयरफोन लगा होने के कारण वह ट्रेन की आवाज और ट्रेन की सीटी की आवाज न सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास