शाह पहुंचे वाराणसी, महामना को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पूर्वांचल दौरा शुरु

 वाराणसी, 12 नवंबर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाह पूर्वांचल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये वाराणसी और आजमगढ़ में पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।

यहां स्थित बाबतपुर हवाईअड्डे पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शाह का स्वागत किया। हवाईअड्डे से वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के लिये रवाना हुये।

इस दौरान शाह ने महामना मदनमोहन मालवीय की पुण्यतिथि के मौके पर विश्वविद्यालय परिसर के पास स्थित महामना की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद वह भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास