योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया के साथ दिवाली मनाई
गोरखपुर 04 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नम्बर तीन में वनवासियों के बीच दिवाली मनाते हुए कहा कि शासन की जो योजनाएं पहले यहां सपना थीं अब आसानी से हर पात्र तक उपलब्ध हैं।
अयोध्या में जन्मभूमि पर रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद गुरूवार को अपरान्ह गोरखपुर में स्थित वनटांगिया गांव तिकोनिया नम्बर तीन पहुंचे जहां वह सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं वाली आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण.शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने गोरखपुर.महराजगंज के वनटांगिया गांवों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उपहार दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद भी 70 साल तक वनटांगिया गांवों में कोई बुनियादी सुविधा तो दूर वोटिंग का अधिकार तक नहीं थाए वहां 2017 के बाद से विकास की नई गाथा लिखी गई है। अब यहां हर व्यक्ति के पास अपना पक्का मकान,शौचालय,बिजली,रसोई गैस,पीने को शुद्ध पानी, खेती के लिए जमीन का पट्टा,राशनकार्ड,आयुष्मान हेल्थ कार्ड,पात्रता के अनुसार पेंशन समेत सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से उपलब्ध है। रामराज्य इसी को कहते हैं। रामराज्य की वही अवधारणा वनटांगिया गांव में साकार हुई है।
योगी ने उपस्थित जनसमूह को दिवाली की शुभकामना देते हुए कहा कि आजादी मिलने के बाद भी किसी ने उपेक्षित वनटांगिया समुदाय की सुध नहीं ली थी। यहां के लोगों के पास आवास,बिजली,सड़क,पानी,खेती के लिए जमीन जैसी सुविधाएं नहीं थीं और यहां तक कि इन लोगों को अपनी पसंद का प्रधान चुनने का अधिकार भी नहीं था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में हमारी सरकार बनी तो हमनें वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव घोषित कर शासन की सभी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाया। आज यहां हर एक परिवार के पास अपना पक्का आवासए शौचालयए खेती के लिए जमीन का पट्टा है। विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब इन लोगों को वन विभाग या पुलिस के शोषण का शिकार नहीं होना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि अब तक 874 को आयुष्मान कार्डए 132 को किसान सम्मान निधिए 14 को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनाए 833 को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। 43 समूहों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्य हो रहे हैं। 916 को व्यक्तिगत शौचालयए 758 को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन, 154 को वृद्धावस्था पेंशन, 71 को निराश्रित पेंशन, 33 को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिला है। इसके साथ ही 3 से 6 वर्ष के 195 बच्चोंए 6 माह से 3 वर्ष तक के 232 बच्चों व 34 गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। सड़क,बिजली,पानी और स्कूल जैसी सभी वह सुविधाएं उपलब्ध हैं जो पहले सपना लगती थीं। अब यहां ओवरहेड टैंक से शुद्ध जल की व्यवस्था होने जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत घर घर पानी पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री अपने संबोधन के दौरान वनटांगियों से अपील की कि वे जंगल की सुरक्षा जरूर करेंगे। जंगल को ना तो खुद नुकसान पहुंचाएंगे और ना ही किसी को नुकसान पहुंचाने देंगे। वन सुरक्षा से ही पहचान बनेगी। जंगल बचे रहेंगे तो समृद्धि आएगी जिसका लाभ सभी को मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बुजुर्ग द्वारा कुछ लोगों के शराब पीने की शिकायत पर समझाया कि यह बहुत बुरी बात है। सभी लोग संकल्प लेंए शराब न बनानी है और न ही पीनी है।
उन्होंने यह भी अपील की कि वनटांगिया लोग अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर सरकार ने हर तरह की व्यवस्था कर रखी है। बालिकाओं को तो स्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जा रही है । मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार स्नातक और परास्नातक में पढ़ने वाले युवाओं को मुफ्त टैबलेट या स्मार्ट फोन देने जा रही है ताकि उनकी ऑनलाइन पढ़ाई में कोई दिक्कत न आने पाए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की मुफ्त जांच इलाज और मुफ्त वैक्सीन की सुविधा देने के साथ थी जनहित में एक और बड़ा निर्णय लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी का असर देश में भी देखा जा रहा था। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। इससे डीजल के रेट में 10 और पेट्रोल के रेट में 5 रुपये की कमी आई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने डीजल व पेट्रोल की कीमत 12.12 रुपये कम करने की घोषणा की है। इससे महंगाई पर अंकुश लगेगा और लोगों को सस्ता समान मिलेगा। किसानों.नौजवानों को भी बहुत फायदा होगा।
योगी ने अपील किया कि सांसद से लेकर ग्राम पंचायत सदस्य तक हर स्तर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी गरीबों संग दिवाली की खुशियां साझा करें। कम से कम एक गरीब परिवार के पास मिठाईएदीया आदि लेकर जरूर जाएं और उन्हें भी दिवाली के उत्सव में शामिल करें।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद वह एक अंत्योदय परिवार में गए और मिठाईए दीयेए फुलझड़ी आदि का उपहार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से खुशी कई गुना बढ़ जाएगी क्योंकि त्योहार का आनंद अकेले में मनाने से नहींए बल्कि सामूहिकता में मनाने से है।
मुख्यमंत्री ने कल बुधवार को हुए अयोध्या के दीपोत्सव की भव्यता व दिव्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि एक दीपक सिर्फ प्रकाश का प्रतीक नहीं है ल्कि वह ज्ञानए सुख.समृद्धिए खुशहाली का भी प्रतीक है।यह खुशहाली हर व्यक्ति के जीवन में होए इसी उद्देश्य से अयोध्या के दीपोत्सव में लाखों.लाख लोग जोड़े जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कल अयोध्या के दीपोत्सव में प्रदेश के 15 करोड़ पात्र लोगों के लिए मार्च माह तक मुफ्त खाद्यान्न व दाल.तेल आदि के वितरण का एलान किया था। गुरुवार को वनटांगिया लोगों के बीच उन्होंने फिर यह घोषणा दोहराकर 15 करोड़ लोगों को दिवाली पर ही होली का भी उपहार दे दिया।
उन्होंने बताया कि नवंबर माह तक केंद्र सरकार के सौजन्य से मुफ्त राशन मिल रहा है। इसके बाद दिसंबर से लेकर मार्च तक की व्यवस्था राज्य सरकार करने जा रही है। इस दौरान पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों को निर्धारित राशन के साथ ही एक किलो दालए एक किलो खाद्य तेलए एक किलो नमक भी मुफ्त दिया जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को एक किलो चीनी भी मिलेगी।

जंगल तिकोनिया नंबर तीन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंचीय कार्यक्रम के बाद यहां विभिन्न विभागों की तरफ से स्टालों के माध्यम से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के जरिये लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। उन्होंने कुछ स्टालों पर रुककर वहां मौजूद लोगों से जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया और उन्हें खूब दुलारा। उन्होंने दो महिलाओं की गोदभराई कराकर उन्हें उपहार प्रदान किए।
स्टालों का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव के भ्रमण पर निकले। वह सबसे पहले वनटांगिया समाज के मुखिया राम गणेश के घर पहुंचे। घर के बाहर सजाई रंगोली के बीच दीप प्रज्वलित कर समूचे गांववासियों के लिए दीपोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कुछ देर राम गणेश के घर में भी बैठे और सबका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद गांव का भ्रमण करते हुए लोगों से मिले और उनका अभिवादन स्वीकार कर उनसे संवाद भी किया। कई बच्चों संग उन्होंने ठिठोली भी की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान गांव में स्थित हिन्दू विद्यापीठ के बच्चों को मिठाई व अन्य उपहार दिए। विद्यापीठ में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था देख वह खुश नजर आए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जंगल तिकोनिया नंबर 3 में बने कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास भी शुरू हो रहा है। दीपावली के दिन यहां पहुंचे सीएम योगी ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास का डेमो भी देखा। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को समझाया कि तकनीक के बदलते दौर में हर बच्चे पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से कहा कि किसी भी तरह की दिक्कत होने पर या कुछ ना समझ आने पर बेहिचक अपने शिक्षकों से सवाल किया करें।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषादए महापौर सीताराम जायसवालए विधायक महेंद्र पाल सिंहए विपिन सिंहए शीतल पांडेयए संगीता यादवए संत प्रसादए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंहए जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंहए महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ताए चरगांवा की ब्लाक प्रमुख वंदना सिंहए हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री पीके मल्लए संजय सिंहए जनार्दन जायसवाल समेत कई लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें