लूट के आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख को पुलिस ने दी क्लीन चिट

 देवरिया,06 नवम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया की एकौना थाना पुलिस ने रूद्रपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी सहित पांच-छह आरोपियों के खिलाफ महिला के साथ मारपीट,लूट और दलित एक्ट में दर्ज मुकदमे में जांच के बाद क्लीन चिट दे दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एकौना क्षेत्र के ग्राम डढ़िया निवासी जटाशंकर द्विवेदी और उनके सहयोगियों के खिलाफ पंचायत चुनाव के दौरान जुलाई माह में ग्राम डढ़िया निवासी एक महिला ने मारपीट, लूट और दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने पूर्व ब्लाख प्रमुख जटाशंकर और उनके साथ के पांच-छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करती रही।लेकिन पुलिस पूर्व ब्लाख प्रमुख और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
सूत्रों के अनुसार भाजपा के सिम्बल से रूद्रपुर के ब्लाख प्रमुख बने जटाशंकर द्विवेदी ने पंचायत चुनाव में भाजपा से विद्रोह कर सपा का दामन थाम लिया था। बताया जाता है कि पाला बदलते ही पुलिस ने इनकी तथा इनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिये हाथ पाव मारती रही लेकिन पंचायत चुनाव समाप्त होते ही मामला ठंडा बस्ते में जाता दिखा था।थाना प्रभारी एकौना ने आज इस समबन्ध में पूछने उन्होंने यहां " यूनीवार्ता " को बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में जांच करने के बाद नामजद आरोपी जटाशंकर द्विवेदी और पांच-छह आरोपियों के खिलाफ 6 अगस्त को अंतिम रिपोर्ट लगाकर आरोप पत्र को आगे भेज दिया है।
उन्होने बताया कि सूत्रों के अनुसार जिस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज होते ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दविश देती रही लेकिन पंचायत चुनाव समाप्त होते ही मामले को मात्र एक माह में पुलिस जांच अधिकारी द्वारा फाईल रिपोर्ट लगाकर आरोपियों को क्लीन चिट देना जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
गौरतलब है कि पूर्व ब्लाख प्रमुख के खिलाफ उनके पैतृक गांव डढ़िया में ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने के आरोप लगे थे।लेकिन वे भी मामलों का पटाक्षेप होना लोगों के बीच एक सवालिया निशान पैदा कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास