भाजपा से चुनावी समझौते में कोई एतराज नहींः गोपाल राय
लखनऊ, 7 नवम्बर (वार्ता) राजनीतिक विकल्प महासंघ के संयोजक और राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (राक्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि देश और प्रदेश हित में राजनीतिक विकल्प महासंघ भाजपा के साथ सम्मानजनक चुनावी समझौते करने के लिए तैयार है।
ज्ञातव्य है कि 45 छोटे दलों के महासंघ ने गोपाल राय को समान विचारधारा वाली पार्टियों से चुनावी समझौते के लिए अधिकृत किया है। पार्टी के 20वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में राय ने कहा कि उन्हे 45 दलों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलता रहेगा। उन्होने कहा “ हम लोग तमाम अवसरवादी पार्टियों को दरकिनार कर आगामी विधानसभा चुनाव में हमारे विचारों को मजबूत करने वाली पार्टी बीजेपी को समर्थन कर सकते हैं। हम देशहित में विपरीत ट्रैक वालो को कभी मान्यता नहीं देंगे। अपरिहार्य स्थिति में हमारे मूल सिद्धांत भय,भ्रष्टाचार और दलितोत्थान के संकल्प को समर्थन करने वालो को साथ ले सकते हैं।”सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती के मौके पर उन्होने कहा कि देश की आजादी में सरदार पटेल का योगदान हमेशा हमेशा ऋणी रहेगा पार्टी की स्थापना व उनकी जयंती के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें