जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण: रियलटी उद्योग

 नयी दिल्ली 25 नवंबर (वार्ता) दुनिया के चौथे और एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज भूमि पूजन किये जाने रियलटी उद्योग ने इस एयरपोर्ट को उत्तर भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण बताते हुये कहा कि यह नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर के नए युग की शुरुआत है।

इस एयरपोर्ट को लेकर मोदी सरकार के प्रथम कार्यकाल में ही प्रयास शुरू हुये थे। इसके साथ ही जेवर के आसपास भूमि की कीमतोें में बढोतरी होने लगी थी। रियलटी कंपनियों के अनुसार एयरपोर्ट के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा के माइक्रो मार्केट में रियल एस्टेट के बिक्री सेंटिमेंट में बढोतरी दर्ज की गयी है। रियलटी बिक्री में वर्ष 2019 में 17 प्रतिशत, 2020 में 19 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गयी थी लेकिन चालू वर्ष में जनवरी से सितम्बर के बीच 31 फीसदी की जबरदस्त बढोतरी हुयी है। इस एयरपोर्ट के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा के माइक्रो मार्केट में अगर सालाना आधार पर ग्रोथ देखा जाये तो यह 99 फीसदी रही है लेकिन रिलयटी कंपनियों का कहना है कि उस अनुपात में कीमतों में बढोतरी नहीं हुयी है। कोरोना महामारी के कारण कीमतों पर असर पड़ा है।
गौड़ ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एचं उत्तर क्रेडाई के उपाध्यक्ष मनोज गौड़ ने जेवर एयरपोर्ट की आधारशिला रखे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे और एनसीआर क्षेत्र के लिए आज का दिन खास है। यह इस क्षेत्र में तेज गति से विकास के लिए अभूतपूर्व योगदान देगा। इस क्षेत्र में पहले से ही भारी निवेश देखा गया है, अब इसके परिणामस्वरूप न केवल येडा क्षेत्र बल्कि पूरे राज्य का आर्थिक विकास होगा। बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां रोजगार के अवसरों को भी सुनिश्चित करेगी जिसके परिणामस्वरूप आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की मांग में वृद्धि होनी चाहिए।
गुलशन ग्रुप के निदेशक दीपक कपूर ने जेवर एयरपोर्ट की आधारशिला को एक अच्छी खबर बताया और कहा कि यह निश्चित रूप से नोएडा को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करेगा। यह कई उद्योगों से बहुत अधिक निवेश लाएगा। एचएनआईएस, यूएचएनआई सहित नए कॉर्पोरेट वर्ग को सहज कनेक्टिविटी और फिल्म सिटी जैसे उच्च इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कारण, दीर्घकालिक आय के अवसरों के लिए शहर का मूल्यांकन करने के वास्ते आकर्षित करेंगे, इन सब के बीच रियल एस्टेट निश्चित रूप से एक उज्जवल विकल्पों के रूप में उभरेगा।
एसकेए ग्रुप के निदेशक संजय शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होने जा रहा है। यहाँ आस-पास के क्षेत्र निवेशकों और अंतिम उपयोगकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करना जारी रखेंगे, जिसके कारण नए लोन एवं बिक्री गतिविधियों और आगामी परियोजनाओं की संख्या में वृद्धि होगी। । यह मूल्य निर्धारण के सन्दर्भ में भी अच्छा होगा, क्योंकि यह क्षेत्र विभिन्न सेक्टर की संपत्तियों की पूर्ति का केंद्र बन जाएगा। यहां तक कि नोएडा में डेवलपर्स की आरटीएमआई इकाइयां भी एयरपोर्ट के पास घर की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक आकर्षक प्रस्ताव होगी।
एबीए कॉर्प के निदेशक एवं क्रेडाई वेस्टर्न यूपी (चयनित) अमित मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट क्षेत्र में एक बहुत बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। यह वैश्विक लोजिस्टिक्स मानचित्र पर शहर को स्थापित करेगा। राज्य सरकार हमेशा ही विकास और व्यापार को सुगम बनाने वाले अवसरों का निर्माण करने में सहायक और सक्रिय रही है। अब इस एयरपोर्ट के साथ, इस क्षेत्र को कई गुना आर्थिक लाभ होगा और साथ ही यह कंस्ट्रक्शन व्यवसाय में रोजगार के अवसरों को भी खोलेगा। यह कॉर्पोरेट यात्रा और छुट्टियाँ बिताने के अवसरों को भी बढ़ावा देगा तथा नोएडा और ग्रेटर नोएडा को मिनियम सिटी गुरुग्राम के समतुल्य रखेगा।
मिगसन ग्रुप के प्रबंध निदेशक यश मिगलानी ने कहा “ रियल एस्टेट सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक होगा जो लगातार विकास की ओर अग्रसर होगा, और हम एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के परिचालन के साथ शहर के बदलते क्षितिज की ओर देख रहे हैं। इस क्षेत्र में कॉर्पोरेट खरीदार और निवेशकों के नए वर्ग प्रवेश करेंगे, जिससे आवासीय और वाणिज्यिक रियल एस्टेट की मांग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही होगी। यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज़ हब के रूप में मूर्त रूप ले सकता है, जिसमें कई कंपनियां आगामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश के लिए रुचि दिखा रही हैं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास