पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बसपा: राज किशोर

 

बस्ती 16 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता राज किशोर सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

सिंह ने मंगलवार को ‘यूनीवार्ता’ से बातचीत करते हुए कहा कि बसपा की लहर पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही है। विधानसभा चुनाव में बसपा सबसे ज्यादा सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। बसपा सरकार को जनता याद कर रही है कि हर काम सही समय पर हो जाता था और विकास कार्य को बढ़ावा दिया जाता था। जनता इस बार बसपा की सरकार बनाने के लिए उत्सुक है।

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी तरह से हताश और निराश है, दोनों पार्टियां दूसरे नंबर पर आने के लिए लड़ रही है। बसपा सरकार में गुंडे माफिया सब लोग डरते थे और प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहती थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास