नवंबर तक प्रदेश के सभी लोगों को दे दी जायेगी कोरोना के टीके की पहली डोज: सरकार

 

लखनऊ 15 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महीने के अंत तक प्रदेश के सभी लोगों को काेरोना के टीके की की कम से कम पहली डोज देने का लक्ष्य तय करते हुये टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने की रणनीति बनायी है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुयी प्रदेश के टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को प्रतिदिन लगने वाली टीकों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए हैं। प्रदेश में टीके के लिए पात्र व्यक्तियों को जल्‍द टीके का कवच देने के लिए बनायी गयी नई रणनीति के तहत ग्रामीण इलाकों में अलग अलग शिफ्ट में टीकाकरण करने और शिक्षण संस्थाओं में भी टीकारण केन्द्र बनाने को कहा गया है।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने के लिए क्लस्टर मॉडल, स्‍कूल कॉलेजों में टीकाकरण कैंप, गांवों में अधिक बूथ, टीकाकरण से कोई न छूटे और हर जिले में एक केंद्र पर रात दस बजे तक टीकाकरण कराने की रणनीति से भी टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी।

मुख्‍यमंत्री योगी ने नयी रणनीति पर अमल करते हुये नवंबर के अंत तक शत प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज देने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन (एनएचएम) की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रबंध निदेशक (टीकाकरण) डॉ मनोज शुक्‍ला ने बताया कि क्षेत्र में ही लोगों की सुविधानुसार टीकाकरण बूथ लगाये गये हैं जिनमें टीके की पहली और दूसरी डोज दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश ने दूसरे राज्यों के मुकाबले अब तक सबसे अधिक टीकाकरण कर कीर्तिमान स्‍थापित किया है। राज्य में 14़ 3 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 10़19 करोड़ को पहली डोज और 3़ 83 करोड़ लागों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बता दें कि टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 69 फीसदी से अधिक लोगों ने पहली डोज प्राप्त कर ली है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की स्थिति के बारे में दी गयी जानकारी के अनुसार 46 जिलों में सोमवार को एक भी व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं 17 जिलों में कोरोना के अब एक एक मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 01़ 21 लाख सैम्पल की जांच में 71 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। शेष चार जिलों में कोरोना संक्रमण के कुल 07 मामलों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में सात संक्रमित मरीज स्वस्थ घोषित भी किये गये। राज्य में कोरोना के अब सक्रिय मामले 99 बचे है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास