देश अनेक राज्यों में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास मनाया गया छठ पर्व
नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (वार्ता) सूर्योपासना का चार दिवसीय पर्व 'छठ' देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
देशभर के लाखों तालाबों और घाटों पर श्रद्धालुओं ने तीसरे दिन बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान भास्कर को नमन करने के लिए पूरा परिवार उमड़ पड़ा। गुरुवार को उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व संपन्न हो जाएगा।उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, वाराणसी गाजीपुर, बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है ।
पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम समेत कई राज्यों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाने की खबर है। असम में ब्रह्मपुत्र घाट समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ढलते सूरज का नमन कर पूजा अर्चना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें