शायराना अंदाज में दिया अखिलेश ने मोदी के तंज का जवाब
लखनऊ 16 नवंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस तंज का जवाब शायरा अंदाज में दिया जिसमें उन्होंने अखिलेश का नाम लिये बिना कहा कि पिछली सरकार के मुख्यमंत्री उनसे सार्वजनिक तौर पर मिलने से भी कतराते थे।
इससे पहले मोदी ने अपने संबोघन में किसी का नाम लिये बिना पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “गरीबों को पक्के घर मिलें, गरीबों के घर में शौचालय हों, महिलाओं को खुले में शौच के लिए बाहर ना जाना पड़े, सबके घर में बिजली हो, ऐसे कितने ही काम थे, जो यहां किए जाने जरूरी थे। लेकिन मुझे बहुत पीड़ा है, कि तब यूपी में जो सरकार थी, उसने मेरा साथ नहीं दिया।”
इससे पहले अखिलेश ने सोशल मीडिया के जरिये ही भाजपा सरकार द्वारा उनके कार्यकाल में शुरु किये गये कामों ही उद्घाटन किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “फ़ीता आया लखनऊ से और नयी दिल्ली से कैंची आई, सपा के काम का श्रेय लेने को मची है ‘खिचम-खिंचाई’। आशा है अब तक अकेले में बैठकर लखनऊ वालों ने ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे’ की लंबाई का आँकड़ा रट लिया होगा। सपा ‘बहुरंगी पुष्पवर्षा’ से इसका उद्घाटन करके एकरंगी सोचवालों को जवाब देगी।”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें