डब्ल्यूएचओ की कोविड के नये स्वरूप पर जेनेवा में बैठक
जेनेवा, 26 नवंबर (वार्ता/स्पूतनिक) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों की कोविड-19 के नये स्वरूप (वैरिएंट) को लेकर शुक्रवार को जेनेवा में दोपहर के एक बजे (ग्रीनविच मीन टाइम) एक तकनीकी बैठक होगी।
डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमेयर ने कहा कि हाल ही कोरेाना के सामने आये नये वैरिएंट बी.1.1.1.529 पर डब्ल्यूएचओ काफी बारीकी से निगरानी रख रहा है। अभी तक इससे संबंधित 100 से कम मामले सामने आ चुके हैं। शुरूआती जांच में यह पता चला है कि इस वैरिएंट में बड़े परिवर्तन हुए हैं और इसपर आगे की जांच चल रही है।डब्ल्यूएचओ आज टीएजी-वीई ( एसएआरएस-सीओवी-दो वायरस पर तकनीकी सलाहकार समूह) की बैठक बुलायी है। इसपर चल रहे अध्ययनों पर आगे की समयसीमा निर्धारित करने संबंधी निर्णय लिये जायेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें