एनटीपीसी की बंद पड़ी इकाई दुरूस्त,विद्युत उत्पादन शुरू
रायबरेली 07 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में स्थित नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन में बन्द एक इकाई के बायलर की तकनीकी खराबी दुरूस्त करने के बाद बिजली उत्पादन शुरू किया गया है, जबकि अन्य दो इकाईयां अभी बन्द है।
एनटीपीसी के प्रवक्ता आज्ञा शरण ने रविवार को बताया कि एनटीपीसी में बायलर में आई तकनीकी खराबी से बंद चल रही तीसरी इकाई में फिर से बिजली का उत्पादन शुरू किया गया है जबकि दो इकाई अभी बन्द चल रही है। जिसमे एक इकाई में अभी मरम्मत व रखरखाव का काम चल रहा है तथा अन्य इकाई विधुत आपूर्ति की मांग न होने होने के कारण बन्द है।गौरतलब है कि एनटीपीसी ऊंचाहार की कुल 6 इकाई है जिसमे 5 इकाई में कोयले द्वारा और एक इकाई में सोलर पावर द्वारा विधुत उत्पादन होता है। कोयला संचालित 5 इकाई 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है जिसमे से दो इकाई बन्द पड़ी है जबकि 500 मेगावाट की एक सोलर पावर की इकाई है जिसे मिला कर कुल चार इकाई चल रही है। अभी हाल में शुरू हुई 3 नंबर इकाई के बायलर की नालियों में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वह बंद की गई थी जिसकी मरम्मत और सुधार कर अब वह शुरू की गई है। बताया गया कि जब कोई विधुत गृह चलता हुआ होता है उसमें बायलर में छोटी छोटी ट्यूब होती है जिससे प्रेशर बनाया जाता है यहाँ दो दिन पहले 3 नंबर इकाई में बायलर के ट्यूब में वायु का दाब अधिक होने के कारण उनमे बायलर ट्यूब लीकेज हो गया था उसमे दूसरी ट्यूब बदल कर व्यवस्था सुचारू की गई है। जबकि दो नंबर इकाई के लगातार चलने के कारण उसे सुरक्षा की दृष्टि से बन्द कर उसकी ओवरहालिंग की जा रही है और यह मेंटेनेंस का काम लगभग 45 दिन या अधिक चलना है ताकि उसकी साफ सफाई मरम्मत व उसे सुचारू कर चालू हालत में लाया जाए इसी क्रम में दो नम्बर इकाई में मेंटेनेंस का काम चल रहा है तथा एक नंबर इकाई इसलिए बन्द है कि अभी बिजली आपूर्ति की मांग नही है जबकि यह इकाई दुरुस्त है तथा यह इकाई पहले कोयला संकट के कारण बन्द हुई थी लेकिन अब ऐसी कोई दिक्कत नहीं है अब केवल बिजली आपूर्ति की मांग न होने के कारण हाल फिलहाल बन्द की गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें