महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना का उद्घाटन कर रहे सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

 महोबा 19 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने से पहले महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना का उदघाटन कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सिंचाई ओर पेयजल के लिए महोबा जिले में तैयार की गई परियोजना का लोकार्पण शुक्रवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना था मगर इसके पहले सपा के जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव करीब 50 कार्यकर्ताओं के साथ चरखारी क्षेत्र में स्थित अर्जुन बांध पहुंच गए। जहां उन्होंने फीता काटकर परियोजना का उद्घाटन किया और इसे सपा सरकार का किसानों को तोहफा बताया।
सपा कार्यकर्ताओं के बांध में पहुंचने के कार्यक्रम किये जाने की भनक लगते ही प्रशासन के हाथ.पांव फूल गए। सपाइयों को काबू में लेने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर भेज गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने यहां बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले सपा कार्यकर्ता मौके से निकल भागे। लेकिन उन्हें बाद में एक स्थान से दबोच लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सपा कार्यकर्ताओ में जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव, हमीरपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ममना आदि शामिल है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव ने कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना की शुरुआत वर्ष 2007.08 में सपा सरकार के दौरान हुई थी। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री से लोकार्पण कराके इसका श्रेय लेना चाहती है। सपाइयों ने परियोजना का उद्घाटन कर उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास