15 दिसंबर से शुरू होगा उप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र
लखनऊ, 08 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 15 दिसंबर से आहूत किया गया है।विधानसभा सचिवालय की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा 17वीं विधानसभा के चौथे वर्ष 2021 का चौथा सत्र 15 दिसंबर को दिन में 11 बजे से आहूत किया गया है।
समझा जाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 17वीं विधानसभा का यह अंतिम सत्र हो सकता है। इस सत्र में सत्तापक्ष द्वारा लेखानुदान की मांग को पेश किया जा सकता है। जिससे विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिये बजट आवंटन हो सके।सूत्रों के अनुसार कोरोना के खतरे की वजह से विधानसभा का यह सत्र छोटा हो सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें