देश में तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन, अब तक 200 मामले दर्ज

 

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर(वार्ता) देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये स्वरूप ओमिक्रॉन के अभी तक 200 मामले सामने आ चुके हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने मंगलवार को दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रॉन के 200 मामलों में से कुल 77 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली और महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 54-54 मामले सामने आये हैं। वहीं तेलंगाना और कर्नाटक में क्रमशः 20 और 19 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा राजस्थान में ओमिक्रॉन के 18 मामलों, केरल में 15, गुजरात में 14, उत्तर प्रदेश में दो और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल तथा चंडीगढ़ में एक-एक मामला सामने आया है।

इसी बीच में देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 34752164 तक पहुंच चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में मंगलवार सुबह तक 5326 नये मामले सामने आये और 453 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 478007 तक पहुंच गया।

वहीं अभी तक 34195060 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गये है। वर्तमान में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 79097 रह गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में अभी तक 66.61 करोड़ कोविड परीक्षण हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में टीकाकरण अभियान के तहत 138.35 टीके की डोज लगायी जा चुकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास